Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: बाबा केदारनाथ के दर्शन करने आए राजस्थान के एक श्रद्धालु ने केदारनाथ मंदिर में 31 किलो का चांदी का छत्र और धारापात्र भेंट किया।
दान करने वाले कमलजीत रणावत और उनकी पत्नी पूजा रणावत राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं। कमलजीत रणावत व्यापारी हैं, और बाबा केदार में उनके परिवार की अटूट श्रद्धा है। उन्होंने मंदिर के मुख्य पुजारी टी गंगाधर लिंग और पंच पंडा रुद्रपुर के सदस्यों की उपस्थिति में बाबा केदार के लिए चांदी का छत्र और जल कलश धारा पात्र भेंट किया। चांदी से बने छत्र का वजन 31 किलो है। इस दौरान मंदिर के पुजारी, मंदिर समिति के कर्मचारी और तीर्थपुरोहितों की ओर से छत्र की पूजा-अर्चना और शुद्धिकरण किया गया। पूजन के बाद छत्र को भंडार कक्ष में स्थापित किया गया। आगे पढ़िए
यह दानदाता इससे पहले ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में भी चांदी का छत्र दान कर चुके हैं। परंपरानुसार केदारनाथ मंदिर में कपाट खुलते समय छत्र लगाने का अधिकार पंच पंडा रुद्रपुर का है। इसलिए छत्र अगले वर्ष कपाट खुलने के अवसर पर लगाया जाएगा।
बात करें केदारनाथ यात्रा की तो प्रत्येक वर्ष दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या के अब तक के सभी रिकार्ड टूट चुके हैं। धाम के इतिहास में पहली बार 10 लाख 50 हजार से अधिक यात्री दर्शनों को केदारनाथ पहुंच चुके हैं। अभी यात्रा की समाप्ति में ढाई महीने का समय बाकी है। मौसम साफ होने पर यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।