Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
इस बार पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुक्रवार दोपहर बारिश के बीच पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप का केंद्र बरीखालसा और तेजम तहसील के समीप रामगंगा नदी पार बताया जा रहा है। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी मदकोट क्षेत्र में 12 बजकर 57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए। वहीं बागेश्वर जिला में शुक्रवार अपराह्न 12.55 पर लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए। पिथौरागढ़ में आए भूकंप की तीव्रता रेक्टर पैमाने पर 3.6 मेग्नीट्यूट मापी गई है। आगे पढ़िए
आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूकंप से क्षति की सूचना कहीं से प्राप्त नहीं हुई है। इस बीच वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों ने भूकंप को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि धरती के नीचे लगातार हलचल हो रही है, ऐसे में हमें भूकंप के झटकों के लिए तैयार रहना होगा। वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. सुशील कुमार कहते हैं कि उत्तराखंड करीब 2400 किमी लंबी इंडियन प्लेट और यूरेशियन प्लेट पर स्थित है। इंडियन प्लेट हर साल यूरेशियन प्लेट के नीचे 40 से 50 मिलीमीटर तक धंस रही है। जिस वजह से धरती हिल रही है।