Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
कहीं बादल फटने की घटनाएं हो रही हैं तो कहीं भूस्खलन की वजह से सड़कें कई दिनों से बंद हैं। देहरादून में भी लगातार जारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। यहां शुक्रवार रात से भारी बारिश का सिलसिला जारी है। रायपुर क्षेत्र में बादल फटने की खबर है। यहां बारिश से मालदेवता हिस्से में भारी नुकसान हुआ है। कई घरों में पानी घुसने पर आम जनता को दिक्कतें होने लगीं तो एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमों ने ग्रामीणों को घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा। बीती रात 2 बजे से यहां राहत और बचाव कार्य चल रहा है। ऋषिकेश-देहरादून हाईवे पर भी ट्रैफिक बाधित है। यहां जाखन नदी पर बनी अस्थाई सड़क बह गई। रानीपोखरी पुलिस ने देर रात तेज बारिश में रूट डाइवर्ट किया। आगे देखिए तस्वीरें