देहरादून के सहस्रधारा से लेकर विकासनगर तक भारी बारिश के बाद अफरातफरी है, बादल फटने और भूस्खलन से कई जगह हडकंप मचा है, 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अभी लापता बताये जा रहे हैं..
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Many buried under rubble 3 died due to heavy rain
देहरादून: अतिवृष्टि ने तबाही मचा दी है, खासकर सहस्रधारा क्षेत्र में बादल फटने के बाद हालात बेहद खराब हैं। कई गांव मलबे की चपेट में आ गए हैं। बारिश और बादल फटने से सड़कें, पुल और मंदिर बह गए, गांव मलबे में दबे और नदियाँ रौद्र रूप धारण किए हुए हैं। SDRF, NDRF और स्थानीय प्रशासन की टीम लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। मलबे में दबने से कई लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही।
Many buried, 3 died due to Cloudburst in Dehradun
देहरादून के सहस्रधारा के कार्लीगाढ़ और मज्याड़ गांव में पहाड़ दरकने से मलबे में 5 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन और राहत एजेंसियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और रेस्क्यू कार्य तेज़ी से जारी है। इधर विकासनगर क्षेत्र की आसन नदी का पानी अचानक बढ़ने से 12 लोग उसकी चपेट में आ गए। जिनमें में से 3 लोगों की मौत हो गई, 5 लोगों को बचा लिया गया, जबकि 4 लोग अब भी लापता हैं। SDRF की टीमें लापता लोगों की तलाश कर रही हैं। लगातार बारिश और तेज़ जलधाराओं ने सड़कों और पुलों को भी नुकसान पहुंचाया है। देहरादून की सभी नदियां अपने विकराल रूप में हैं। अतिवृष्टि के कारण आज देहरादून में सभी सरकारी और गैरसरकारी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है।
कई जगह बाड़ के हालात
ऋषिकेश–टिहरी हाईवे का एक हिस्सा फाकोट के पास बह गया, जिससे ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया। टौंस नदी पर बने पुल का हिस्सा बह जाने से देहरादून का पछवादून क्षेत्र से संपर्क कट गया। यातायात को फिलहाल शिमला बायपास मार्ग से डायवर्ट किया गया है। प्रेमनगर के पास पुल का एक हिस्सा ढह गया, जिसके कारण विकासनगर हाईवे बंद कर दिया गया। देहरादून का पौराणिक टपकेश्वर महादेव मंदिर जल प्रलय की चपेट में आ गया। शिव मंदिर के बाहर लगी पीतल की शिव मूर्ति बह गई। वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर और संतोषी माता मंदिर को जोड़ने वाला गोरखा रेजिमेंट द्वारा 1962 में बना पुल भी बह गया। KV वीरपुर और आर्मी क्षेत्र का संपर्क पूरी तरह कट गया है।
केंद्र ने मुख्यमंत्री से ली जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली। दोनों नेताओं ने राज्य को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से राहत कार्य और तेज़ होंगे। सीएम धामी ने प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया और प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर जारी रखने के निर्देश दिए।