Tehri Garhwal Cloudburst कोठार, गवांणा, घंडियालधार में ग्रामीणों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। कई संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कीर्तिनगर और जौनपुर में हर तरफ तबाही का मंजर दिख रहा है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Cloudburst in Tehri Garhwal 3 dead
टिहरी गढ़वाल: देहरादून के बाद टिहरी में भी बादल फटने की घटना सामने आई है।
Cloudburst in Tehri Garhwal 3 dead
यहां कोठार में एक भवन मलबे में तब्दील हो गया। एक बुजुर्ग महिला भी मलबे में दब गई। कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और कई घरों में पानी घुस गया है। सबसे ज्यादा नुकसान धनोल्टी विधानसभा में हुआ है। शनिवार सुबह सात बजे कीर्तिनगर के ग्राम कोठार में बादल फटने की घटना हुई। यहां एक आवासीय भवन मलबे के ढेर में तब्दील हो गया। जिसमें 80 वर्षीय बचनी देवी दब गईं। खबर है कि उनकी मौत हो गई है। पल्यापाटल गांव में पांच घरों में पानी घुस गया, जिस कारण घर में रखी खाद्य सामग्री को भारी नुकसान हुआ है। कोठार, गवांणा, घंडियालधार में ग्रामीणों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। कई संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
Tehri Gwad Village 3 People Death
टिहरी जौनपुर ब्लाक के ग्वाड़ गांव में मलबे में दबे दो शव बरामद किए गए हैं। ग्वाड़ गांव में मकान मलबे दबे पति पत्नी के शव बरामद कर लिए गए हैं। यहां एक ही परिवार के कुल सात लोग दबे हैं। पांच अन्य की तलाश जारी है। गांव में पांच आवासीय भवन मलबा आने से क्षतिग्रस्त हुए हैं। परिवारों को जंगल-गदेरा रिजोर्ट में शिफ्ट किया गया है। सेरा, सौंदाणी, भवाकाटल, ग्वाली डांडा, कुंड, कोकियाल गांव में भी बादल फटने व अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। भिलंगना प्रखंड के मल्याकोट में ग्रामीणों की कई हेक्टेयर खेती मलबे से पट गई है। यहां खेतों में जिधर भी नजर दौड़ाओ, हर तरफ बस मलबे के ढेर नजर आ रहे हैं। हर तरफ आपदा का मंजर दिख रहा है। नुकसान की सूचना पर डीएम डॉ. सौरभ गहरवार भी धनोल्टी की ओर रवाना हो गए हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है, हालांकि खराब मौसम के चलते बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।