Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में बरसात रौद्र रूप दिखा रही है। बीती दो दिनों से हो रही जबरदस्त बरसात के कारण देहरादून जिले एवं पौड़ी जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
भारी बारिश के चलते बच्चों का स्कूल आना रिस्की है इसलिए देहरादून एवं पौड़ी जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। बता दें कि देहरादून में बीते शुक्रवार रात से लगातार हो रही बारिश के चलते मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून डा. मुकुल कुमार सती ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। भारी वर्षा के चलते सुबह जिलाधिकारी के निर्देश के बाद शनिवार को सभी राजकीय व निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
शनिवार की सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंच गए तब छुट्टी का आदेश आया। जिससे बच्चे और अभिभावक बेहद परेशान हुए। स्कूल प्रबंधनों का कहना है कि शिक्षा विभाग ने सुबह सात बजे से साढ़े सात बजे के बीच छुट्टी की सूचना दी जिसके चलते बच्चों एवं अभिभावकों को सूचित करना मुमकिन नहीं हो पाया। भारी वर्षा में स्कूल पहुंचकर बच्चे वापस लौटे।
वहीं पौड़ी जिले में भी स्कूलों की छुट्टी डिक्लेयर हो गई है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मौसम खराब होने एवं अतिवृष्टि होने के कारण शनिवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के समस्त आंगनबाड़ी और 12वीं तक के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे।