उत्तराखंड: मूसलाधार बारिश से भयानक उफान पर मसूरी का कैम्पटी फॉल..देखिए वीडियो

Heavy rains cause spate in Kempty Falls कैम्पटी फॉल अपने भयानक उफान पर है। देखिए वीडियो
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
spate in Kempty Falls: Heavy rains cause spate in Kempty Falls Mussoorie
Image: Heavy rains cause spate in Kempty Falls Mussoorie

देहरादून: मानसून की विदाई का वक्त करीब है, लेकिन बारिश संग शुरू हुई तबाही का सिलसिला थम नहीं रहा।

Heavy rains cause spate in Kempty Falls

प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से खौफनाक वीडियो आ रहे हैं। कहीं पहाड़ टूटकर गिर रहे है, तो कहीं नदियां उफान पर हैं। मसूरी में भी मूसलधार बारिश के बाद कैंपटी फॉल उफान पर आ गया। कैंपटी थाना पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से झरने के आसपास के दुकानदारों और पर्यटकों को हटा दिया है। फिलहाल पुलिस ने पर्यटकों का झरने में प्रवेश बंद कर दिया है। बीते दिन दोपहर बाद हुई मूसलधार बारिश के बाद कैंपटी फाल का जलस्तर अचानक बढ़ गया। ये देखकर मौके पर मौजूद पर्यटक बहुत घबरा गए। सूचना मिलते ही कैंपटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से पर्यटकों को हटा दिया। एहतियात के तौर पर दुकानदारों को भी झरने के पास न रहने को कहा गया है। आगे देखिए वीडियो

फिलहाल कैंपटी फॉल में पर्यटकों की एंट्री बंद है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। उधर लगातार जारी बारिश से क्षेत्र में जगह-जगह सड़कें बंद हैं। मसूरी-देहरादून हाइवे गलोगी धार पर भूस्खलन के कारण बंद हो गया। इस दौरान हाइवे के दोनों ओर कई वाहन फंस गए। अभी जेसीबी मौके पर नहीं पहुंची है। खबर है कि यहां तीन वाहन मलबे में दबे हुए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में इन दिनों बारिश का दौर जारी है, भूस्खलन की घटनाएं भी हो रही हैं। ऐसे में जितना संभव हो वाहन चलाते वक्त सावधान रहें। देखिए वीडियो (वीडियो साभार- उत्तराखंड टुडे)

  • Youtube सब्सक्राइब करें: