Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में कल से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदी नाले उफान पर हैं।
उधर देहरादून के टपकेश्वर मंदिर से एक बड़ी खबर आ रही है। मंदिर से लगकर बहने वाली तमसा नदी भारी बारिश से उफान पर है। पानी के तेज उफान के चलते टपकेश्वर में तमसा नदी के उस पार मौजूद संतोषी माता मंदिर में जाने वाला लोहे का पुल बह गया। इस वजह से मंदिर की दूसरी तरफ संतोषी माता मंदिर में जाने वाला मार्ग बंद हो गया। टपकेश्वर में लगी बड़ी हनुमान जी की मूर्ति के आसपास मौजूद सभी छोटी मूर्तियां पानी में बह गईं हैं। आगे देखिए वीडियो
संतोषी माता मंदिर के बगल में मौजूद मां वैष्णो देवी गुफा मंदिर को भी नुकसान हुआ है।
पुजारी आचार्य विपिन जोशी का कहना है कि लगातार कल से हो रही बारिश के चलते मंदिर परिसर में काफी नुकसान हुआ है। साल 2013 के बाद पहली बार इस तरह का मंजर टपकेश्वर में देखने को मिल रहा है। देखिए वीडियो