गढ़वाल में बादल फटने से तबाही, 5 सेकंड में नदी में समाया दो मंजिला मकान..देखिए वीडियो

Tehri Garhwal से एक दिल दहलाने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां दो मंजिला मकान पलक झपकते ही नदी में समा गया। देखिए वीडियो
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
tehri garhwal building collapse video: Two storey house Collapse in river Kirtinagar tehri garhwal
Image: Two storey house Collapse in river Kirtinagar tehri garhwal

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड में आसमानी आफत और आपदा का कहर जगह जगह दिख रहा है।

Two storey house Collapse in tehri garhwal

टिहरी जिले से एक दिल दहलाने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां दो मंजिला मकान पलक झपकते ही नदी में समा गया। शुक्र इस बात का है कि एहतियात बरतते हुए पहले ही मकान खाली करा लिया गया था, इस वजह से कोई जनहानि नहीं हुई। ये वीडियो टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक का है। मलेथा के नजदीक दुगड्डा बाजार में दो-मंजिला मकान मात्र 5 सेकंड के भीतर चंद्रभागा नदी में समा गया। हादसे की आशंका को देखते हुए घर से सभी लोग पहले ही बिल्डिंग से बाहर निकल गए थे। माना जा रहा है कि लगातार भूस्खलन औऱ बारिश की वजह से मकान की नींव खोखली हो चुकी थी। मकान मोहन सिंह रावत का था फिलहाल इनका पूरा परिवार अब बेघर हो चुका है। देखिए वीडियो

  • Youtube सब्सक्राइब करें: