Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: UKSSSC Paper Leak मामले के मास्टरमाइंड हाकम सिंह को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं।
ऐशो आराम की जिंदगी जीने वाले हाकम सिंह की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया में तैर रही हैं, जिनमें वो पूर्व मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों और अधिकारियों के साथ दिख रहा है। बताया जाता है कि हाकम सिंह ने सरकारी नौकरियों की सौदेबाजी का धंधा हरिद्वार से सीखा और जल्द ही इसके दम पर उसने अकूत संपत्ति बना ली। पैसा कमाने के लिए उसने सत्ता की सीढ़ियों का भी खूब इस्तेमाल किया और कद्दावर नेताओं के दरबार में हाजिरी लगाता रहा। कुंडली खंगालने पर पता चला कि एक वक्त ऐसा भी था, जब हाकम सिंह उत्तरकाशी के एक प्रशासनिक अधिकारी के घर कुक का काम करता था। उस अधिकारी का ट्रांसफर हरिद्वार हुआ तो वह हाकम सिंह को भी अपने साथ ले गए। यहां वह अधिकारी का प्राइवेट ड्राइवर बन गया।
हरिद्वार में हाकम कुछ प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आया और उसे पेपर लीक कराने के धंधे का पता चला। हरिद्वार में रहते हुए उसने कई अधिकारियों संग अच्छे संबंध बना लिए। हाकम ने बड़े-बड़े लोगों के साथ फोटो खिंचवाने को अपनी रणनीति का हिस्सा बना लिया। साल 2008 में हाकम की पंचायत की राजनीति में एंट्री हुई और साल 2019 के पंचायत चुनाव में वह जिला पंचायत सदस्य बन गया। इसके बाद हाकम रिजॉर्ट, सेब के बगीचे, होटल और खनन के कारोबार की बड़ी मछली बन गया। उत्तरकाशी के सांकरी में हाकम ने जो शानदार रिजॉर्ट बनवाया है, वैसा पूरे जिले में कहीं नहीं है। इस रिजॉर्ट में बड़े-बड़े नेता और अधिकारी ठहरते हैं, जिनके साथ फोटो खिंचवाकर हाकम अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश करता था। खनन के कारोबार से जुड़े हाकम की एक ट्रेवल कंपनी भी है। बताया जाता है कि उसकी उत्तराखंड और यूपी में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अकूत संपत्ति है। UKSSSC Paper Leak में अभी बड़े खुलासे होने हैं।