Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
बागेश्वर: उत्तराखंड के चर्चित यूकेएसएसएससी पेपर लीक केस में अब 22वीं गिरफ्तारी हुई है।
बागेश्वर से सरकारी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। जी हां मामले में बागेश्वर के सरकारी शिक्षक जगदीश गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल इससे पहले एसटीएफ ने पेपर लीक द्वारा परीक्षा उत्तीर्ण किए कुछ छात्रों के बयान, उनके इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और उनसे गहन पूछताछ की गई। इसके बाद अभियुक्त जगदीश गोस्वामी पुत्र गोपाल बाबू गोस्वामी निवासी चांदी खेत पोस्ट ऑफिस गनाई थाना चौखुटिया जिला अल्मोड़ा को एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मलसूना, कांडा जिला बागेश्वर में नियुक्त है। अभियुक्त द्वारा अपने इलाके और आसपास के छात्रों को इकठ्ठा कर परीक्षा के पहले रात को वाहन से धामपुर ले जाकर प्रश्न पत्र और उत्तर याद कराया गया। इसके बाद वापस परीक्षा केंद्रों पर छोड़ दिया गया था