UKSSSC पेपर लीक: एक समाजसेवी बना करोड़ों का मालिक, प्रॉपर्टी देखकर STF के उड़े होश

UKSSSC Paper Leak मामले में पकड़े गए Chandan Manral के पास भी करोड़ों की प्रॉपर्टी है। रामनगर में उसकी 10 बीघा जमीन है। जबकि 15 एकड़ जमीन पीरूमदार में है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
uksssc paper leak chandan manral property: UKSSSC Paper Leak Chandan Manral Property Detail
Image: UKSSSC Paper Leak Chandan Manral Property Detail

रामनगर: यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में अब रामनगर से एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

UKSSSC Paper Leak Chandan Manral Property Detail

आरोपी चंदन सिंह मनराल समाजसेवी भी है और स्टोन क्रशर का मालिक है, साथ ही वो अन्य आरोपी हाकम सिंह का पुराना परिचित भी बताया जा रहा है। पूछताछ में आरोपी चंदन Chandan Manral ने नकल कराने की बात कबूली है। आरोपी ने धामपुर वाले सेंटर पर अभ्यर्थियों को अपने वाहन से भिजवाया और नकल कराई। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मनराल की अपनी ट्रेवल एजेंसी है। वह अपने वाहन से 20 छात्रों को धामपुर नकल सेंटर ले गया। वहां उन्हें प्रश्नों के उत्तर याद कराए गए। अगले दिन उन्हें परीक्षा केंद्रों तक भी लेकर गया। इसी तरह दूसरे दिन भी नकल कराई गई। मनराल के बारे में पहले पहचान में आए अभ्यर्थियों ने भी जानकारी दी थी। हाकम सिंह और अन्य आरोपियों ने भी बहुत कुछ बताया था। आगे पढ़िए

जांच में पता चला है कि परीक्षा में नकल कराने के लिए आरोपी चंदन सिंह ने अभ्यर्थियो से करोड़ों रुपये लिए थे। पूर्व में पकड़े गए हाकम सिंह की ही तरह चंदन सिंह के पास भी करोड़ों की प्रॉपर्टी है। रामनगर में उसकी 10 बीघा जमीन है। जबकि 15 एकड़ जमीन पीरूमदार में है। पीरूमदार स्थित स्टोन क्रशर में उसके पास सात बड़े ट्रक और तीन पोकलैंड हैं। मनराल ट्रेवल्स एजेंसी भी चलता है। इसमें करीब 13 बसें हैं। रामनगर, नैनीताल में तीन मंजिला मकान व ऑफिस भी है। साथ ही मुख्य सड़क पर आधा बीघा कमर्शियल प्लाट भी उसके पास है। चंदन सिंह के 6 से ज्यादा बैंक खाते हैं। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि चंदन से एसटीएफ कार्यालय में कई घंटे पूछताछ की गई। उसने नकल कराने की बात स्वीकार की है। पेपर लीक मामले में एसटीएफ तीन दिन से कुमाऊं के दो कारोबारियों के संबंध में जानकारी जुटा रही थी। इस बीच शुक्रवार देर रात चंदन सिंह मनराल निवासी लखनपुर, रामनगर को हिरासत में लिया गया। UKSSSC Paper Leak केस के आरोपी Chandan Manral का एक कारोबारी दोस्त भी एसटीएफ के रडार पर है। उसकी भी जल्द गिरफ्तारी की जा सकती है।