Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
बागेश्वर: एक जमाना था जब उत्तराखंड की सुरम्य वादियों में हिमालय सुर सम्राट कहे जाने वाले गोपाल बाबू गोस्वामी के गीतों का जादू चलता था। लेकिन एक कहावत है ‘पूत सपूत तो क्या धन संचय? पूत कपूत तो क्या धन संचय?’ वक्त बदला और उत्तराखंड यूकेएसएसएससी पेपर लीक की सुगबुगाहट होने लगी।
देहरादून से लेकर, उत्तरकाशी, उत्तरकाशी से लेकर नैनीताल और नैनीताल से लेकर ये आंच बागेश्वर चली आई। आपको जानकर दुख होगा, पीड़ा होगी कि महान गीतकार गोपाल बाबू गोस्वामी का बेटा यूकेएसएसएससी पेपर लीक में गिरफ्तार हुआ है।
आपको बता दें कि आज हुई गिरफ्तारी एक शिक्षक के रूप में जगदीश गोस्वामी की हुई जोकि राजकीय माध्यमिक विद्यालय मलसुला बागेश्वर में शिक्षक के पद पर तैनात है। आपको जानकर हैरानी होगी कि गिरफ्तार शिक्षक जगदीश गोस्वामी प्रसिद्ध लोकगायक गोपालबाबू गोस्वामी के पुत्र हैं। इनके चार पुत्रो में तीसरे नम्बर के पुत्र जगदीश गोस्वामी हैं लेकिन रुपयों की भूख ने उन्हें इस दलदल में धकेल दिया। जगदीश खुद एक शिक्षक हैं, वो हर महीने करीब लाख रुपये सैलरी पाते हैं लेकिन इसके बाबजूद भी ज्यादा रुपये कमाने की होड़ में वो इस नकलमाफ़िया गिरोह का हिस्सा बन गए।