UKSSSC Paper Leak: रडार पर उत्तराखंड के दो बिजनेसमैन, शातिर पति-पत्नी पर भी शक

UKSSSC paper leak मामले में कुमाऊं के दो कारोबारियों की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। हाकम सिंह की तरह इन्होंने भी दर्जनों अभ्यर्थियों से लाखों रुपये लेकर उन्हें पेपर मुहैया कराए थे।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
uksssc paper leak : UKSSSC paper leak Two businessmen may be arrested
Image: UKSSSC paper leak Two businessmen may be arrested

नैनीताल: पेपर लीक मामले में एसटीएफ लगातार कार्ऱवाई कर रही है।

UKSSSC paper leak 2 businessmen may arrested

इस मामले में रामगनर से एक खनन कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। कुमाऊं के दो कारोबारी भी एसटीएफ के रडार पर हैं। बताया जाता है कि हाकम सिंह की तरह इन्होंने भी दर्जनों अभ्यर्थियों को लाखों रुपये लेकर पेपर मुहैया कराए थे। जल्द ही इन पर भी शिकंजा कसा जाएगा। शुरुआत में पेपर लीक मामले के तार गढ़वाल और हरिद्वार से जुड़े नजर आ रहे थे, लेकिन अब बिजनौर और धामपुर का नाम भी मामले से जुड़ गया है। यहां हाकम सिंह ने नकल सेंटर बनाया था। अब इस मामले में जांच कुमाऊं क्षेत्र पर फोकस हो गई है। यहां के दो कारोबारियों के संबंध में जानकारियां मिल रही हैं। आगे पढ़िए

बताया जा रहा है कि इनमें से एक खनन से जुड़ा है और दूसरा कृषि उत्पाद की प्रोसेसिंग यूनिट चलाता है। इन्होंने भी 20 से ज्यादा युवाओं को नकल कराई थी। इसके एवज में 15 से 20 लाख रुपये एक-एक अभ्यर्थी से लिए गए थे। बताया जा रहा है कि कुछ और लोग भी इनके संपर्क में हो सकते हैं। UKSSSC Paper Leak Husband Wife may arrested इसके अलावा एक दंपती को लेकर भी एसटीएफ को अहम जानकारियां मिली हैं। यह दंपती एक निगम में तैनात है। इनकी तैनाती भी आयोग की ओर से कराई गई भर्ती परीक्षा से हुई थी। माना जा रहा है कि इस दंपती का भी स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में हुई धांधली में हाथ हो सकता है। बता दें कि शुक्रवार को रामनगर से स्टोन क्रशर संचालक चंदन सिंह मनराल को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल एसटीएफ सबूत जुटा रही है, जल्द ही कुमाऊं से कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।