कोटद्वार-पुलिंडा रोड पर संभलकर चलें, यहां आक्रामक हो गया है हाथी..कई लोगों पर कर चुका है हमला

कोटद्वार-पुलिंडा रोड पर घूम रहे हाथियों के झुंड में एक हाथी आक्रामक हो रखा है। (Kotdwar-Pulinda Road aggressive Elephant) यह हाथी वाहनों के पीछे भाग रहा है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
kotdwar aggressive elephant: Elephant turned aggressive on Kotdwar-Pulinda road
Image: Elephant turned aggressive on Kotdwar-Pulinda road

कोटद्वार: अगर आप भी कोटद्वार पुलिंडा मार्ग से रोजाना सफर कर रहे हैं या सफर करने का प्लान कर रहे हैं तो जरा सावधान हो जाइए

Kotdwar-Pulinda road Elephant turned aggressive

इन दिनों इस मार्ग पर हाथियों का एक झुंड सक्रिय हो रखा है जो कि अब तक कई वाहन सवारों के ऊपर जानलेवा हमला कर चुका है। जी हां, इसलिए अगर संभव हो सके तो इन दिनों कोटद्वार-पुलिंडा मोटर मार्ग पर सफर करने से बचें। इस मार्ग पर घूम रहे हाथियों के झुंड में एक हाथी आक्रामक हो रखा है। यह हाथी वाहनों के पीछे भाग रहा है। रविवार सुबह हाथी ने दो दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। यदि आप यहां मार्निंग अथवा इवनिंग वाक पर वहां जा रहे हैं तो भी जरा संभल कर जाइए। आक्रामक हाथी जंगल से निकल कर कब आपके सामने आकर खड़े हो जाए, कहा नहीं जा सकता। वहीं लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। दरअसल बीते रविवार सुबह पदमपुर-सुखरो निवासी हरी नेगी स्कूटी से ग्राम पुलिंडा में अपने ससुराल की ओर जा रहे थे। इस बीच कोटद्वार से करीब पांच किलोमीटर आगे पुलिंडा रोड पर अचानक हाथी उनकी स्कूटी के आगे आ गया और हमला बोल दिया। हरी किसी तरह मौके से जान बचाकर भागे।

Kotdwar-Pulinda Road aggressive Elephant

इसके बाद हाथी सेना भर्ती रैली की तैयारी के लिए पुलिंडा रोड पर दौड़ लगा रहे युवाओं की ओर भागा। वो तो युवाओं ने जंगल की तरफ भाग खुद की जान बचाई। इसके बाद हाथी ने पुलिंडा की ओर जा रही एक बाइक पर हमला बोल दिया। बाइक सवार देवेंद्र नैथानी व राजेंद्र वर्मा ने किसी तरह स्वयं की जान बचाई। जानलेवा हमलों सूचना मिलने पर लैंसडौन वन प्रभाग की एसओजी टीम मौके पर पहुंची और फायरिंग कर हाथी को सड़क से जंगल की ओर खदेड़ा। वन कर्मियों ने बताया कि शनिवार शाम भी हाथियों का झुंड सड़क पर आ गया था और झुंड में शामिल एक हाथी वाहनों के पीछे भाग रहा था। बीती शाम भी फायरिंग कर हाथी को जंगल की ओर भेजा गया। बता दें कि वन विभाग की चेतावनी के बावजूद लोग लापरवाही कर रहे हैं और उस क्षेत्र में जा रहे हैं जहां पर वन विभाग में जाने पर प्रतिबंध लगा रखा है रविवार सुबह एक ओर उग्र हाथी वाहनों पर हमला कर रहा था, वहीं दूसरी ओर घास लेने महिलाएं वन कर्मियों की चेतावनी के बाद भी जंगल की ओर जा रही थीं। दोपहिया वाहन सवार युवा भी तमाम चेतावनी को दरकिनार कर घूमने के लिए इस ओर जा रहे थे। कोटद्वार रेंज, लैंसडौन वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी अजय ध्यानी का कहना है कि वन विभाग की टीम को मौके पर तैनात कर दिया गया है। लोगों से अपील की जा रही है कि वन विभाग द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र में ना जाएं। हाथी के उग्र व्यवहार को देखते हुए पुलिंडा मार्ग पर बैरियर को बंद कर दिया गया है। आमजन को पुलिंडा मार्ग पर जाने से रोका जा रहा है।