Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
जगह जगह से बादल फटने की खबरें सामने आ रही हैं। दो दिन पहले ही देहरादून और टिहरी गढ़वाल में बादल फटने से तबाही मची थी। अब बड़ी खबर टिहरी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग से आ रही है। टिहरी गढ़वाल के घनसाली के चिरबाटिया क्षेत्र में बादल फटने की सूचना है। बताया जा रहा है कि यहां थार्ती-भटवाड़ा गांव के नेलचामी गाड़ में बादल फटने से भारी मलबा आ गया। इसके चलते ग्रामीणों की सिंचित कई हेक्टेयर भूमि को भारी नुकसान हुआ। धान की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है। खबर है कि थार्ती-भटवाड़ा में 3 पुलिया भी बह गई हैं। उधर जनपद रुद्रप्रयाग में देर रात से लगातार बारिश होने से विकासखण्ड जखोली के ग्रामपंचायत त्यूखर में बादल फटने से काश्तकारों की कई हेक्टयर भूमि बह गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार त्युंखर ग्राम पंचायत के पनगोला नामी तोक में बादल फटने से लोगो के खेत खलिहान,पेयजल योजनाएं ,सम्पर्क मार्ग और कई आवासीय भवनों में मलबा आ गया है।बादल फटने की घटना का समाचार मिलते ही तहसील प्रशासन व आपदा प्रबंधन विभाग मौके के लिये रवाना ।