उत्तराखंड में हाकम सिंह रावत पर बनने लगे मजेदार मीम्स, सोशल मीडिया वालों ने मौज कर दी

Hakam Singh Rawat की गिरफ्तारी के बाद से ही इंटरनेट मीडिया पर उसके मीम्स बनने शुरू हो गए थे, ये सिलसिला अब भी जारी है। सोशल मीडिया पर उसे जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Hakam Singh Rawat Memes: social media Memes on Hakam Singh Rawat
Image: social media Memes on Hakam Singh Rawat

उत्तरकाशी: अगर आप सोशल मीडिया की दुनिया में रहते हैं, तो मीम्स से हर दिन पाला पड़ता ही होगा।

social media Memes on Hakam Singh Rawat

पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड हाकम सिंह भी इन दिनों मीम्स बनाने वालों का फेवरेट सब्जेक्ट बना हुआ है। हाकम सिंह को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है, लोग तरह-तरह के मीम्स बनाकर मजे भी ले रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह के मीम्स तैर रहे हैं, जिन्हें पढ़कर हर कोई चटकारे ले रहा है। कई लोग हाकम सिंह को लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले सवाल भी तैयार कर चुके हैं। पूछा जा रहा है कि हाकम सिंह ने मेहनती छात्रों के लिए नकल का केंद्र कहां बनाया था, चोरी का माल मोरी में मुहावरे में आया शब्द मोरी क्या है...ऐसे ही कई मजेदार सवाल लोगों से पूछे जा रहे हैं।

  • social media Memes on Hakam Singh Rawat 01

    social media Memes on Hakam Singh Rawat 01
    Pic: 1/ 4
    Image: social media Memes on Hakam Singh Rawat 01

    एक यूजर ने हाकम सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्ट प्लेसमेंट के साथ लिखा ‘क्या आपका बच्चा नालायक है। आज ही हमारी शाखाओं में संपर्क करें और एक दिन की तैयारी के बाद मनचाही सरकारी नौकरी पाएं। हाकम सिंह एंड कंपनी...बेरोजगारी का शर्तिया इलाज’।

  • social media Memes on Hakam Singh Rawat 02

    social media Memes on Hakam Singh Rawat 02
    Pic: 2/ 4
    Image: social media Memes on Hakam Singh Rawat 02

    बता दें कि हाकम सिंह और उसके साथियों पर यूकेएसएसएससी पेपर लीक कराने का आरोप है। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद वह उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश-विदेश में प्रसिद्ध हो गया।

  • social media Memes on Hakam Singh Rawat 03

    social media Memes on Hakam Singh Rawat 03
    Pic: 3/ 4
    Image: social media Memes on Hakam Singh Rawat 03

    हाकम की गिरफ्तारी के बाद से ही इंटरनेट मीडिया पर उसके मीम्स बनने शुरू हो गए। हाकम सिंह इंस्टीट्यूट आफ डायरेक्ट प्लेसमेंट सरकारी मान्यता प्राप्त बेरोजगारी का शर्तिया इलाज, आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों की लिस्ट, चुटकले, कविताएं, गाने व मुहावरे इंटरनेट मीडिया पर छाए हुए हैं। देखिए प्रदीप लिंग्वाण की पोस्ट

  • social media Memes on Hakam Singh Rawat 04

    social media Memes on Hakam Singh Rawat 04
    Pic: 4/ 4
    Image: social media Memes on Hakam Singh Rawat 04

    इसके साथ ही हाकम सिंह की ओर से अपने फेसबुक प्रोफाइल पर पूर्व व मौजूदा मुख्यमंत्री, मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फोटो भी डाली हुई हैं, जोकि खूब वायरल की जा रही हैं। दीप लिंग्वाण की पोस्ट