UKSSSC Paper Leak: हाकम सिंह रावत ने किए बड़े खुलासे, अब होंगी बड़ी गिरफ्तारियां

UKSSSC Paper Leak इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर आदेश दिए हैं कि प्रकरण से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा ना जाए।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
uksssc paper leak hakam singh rawat: UKSSSC Paper Leak Police questioned Hakam Singh Rawat
Image: UKSSSC Paper Leak Police questioned Hakam Singh Rawat

उत्तरकाशी: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं।

Police questioned Hakam Singh Rawat

मास्टरमाइंड हाकम सिंह पुलिस की गिरफ्त में है। उसने पूछताछ में कई राज खोले हैं। इस मामले में अब तक कई प्रभावशाली लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब एसटीएफ हाकम सिंह से मिली जानकारी के आधार पर कुछ और गिरफ्तारियां कर सकती है। पूछताछ में हाकम के साथ उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश तक नकल माफियाओं के गठजोड़ के लोगों की पहचान हुई है। 2 दिन पहले ही उत्तर प्रदेश बिजनौर (धामपुर) के कोर्ट में सरेंडर करने वाले केंद्रपाल पर भी एसटीएफ का शिकंजा कसना तय है। उत्तरकाशी जिले में हाकम गैंग से जुड़े बड़े लोगों की गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर आदेश दिए हैं कि इस प्रकरण से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा ना जाए।

UKSSSC Paper Leak Hakam Singh Rawat

ऐसे में एसटीएफ किसी भी दोषी को बख्शेगी नहीं। मामले में मास्टरमाइंड की भूमिका में नजर आने वाले हाकम सिंह को एसटीएफ ने 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। गुरुवार शाम को रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि पेपर लीक मामले की जांच चल रही है और अब तक 22 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आगे भी महत्वपूर्ण लोग रडार पर हैं। जिनकी गिरफ्तारी जल्द ही तय है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक केस को जल्द सुलझा लिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी भर्ती प्रक्रिया में उजागर हुई कमियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि UKSSSC Paper Leak दोषियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी हो और उनकी अवैध संपत्ति को जब्त करें, गैंगस्टर एक्ट भी लगाया जाए। जिन परीक्षाओं के माध्यम से दागी व्यक्तियों को नियुक्ति मिली, उनकी नियुक्ति रद की जाए ।