Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
साल 2015-16 में हुई दरोगा भर्ती परीक्षा भी विवादो से घिरी है। खबर है कि पुलिस मुख्यालय ने शासन को जांच के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। खास बात ये है कि ये जांच विजिलेंस द्वारा कराए जाने का प्रस्ताव मुख्यालय से शासन के गृह विभाग को भेजा गया है। सूत्रों द्वारा इस प्रस्ताव के भेजे जाने की पुष्टि की गई है। आपको बताते चले कि 2015-16 में 339 अभ्यर्थी परीक्षा देकर दरोगा बने थे। दरअसल यूकेएसएससी पेपर लीक मामले में की जा रही जांच में एसटीएफ द्वारा कल पंतनगर विश्व विद्यालय के रिटायर्ड असिस्टेंट ऑफिसर दिनेश चंद जोशी को गिरफ्तार किया गया था। दरोगा भर्ती की परीक्षा भी पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा ही कराई गई थी। तमाम चर्चाओं और शिकायतों के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने जांच कराने संबंधी प्रस्ताव भेज दिया है।