उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं ने गोल्ज्यू देवता से मांगा न्याय- ‘हे गोल्ज्यू, हमरि पीण सुणो’

गोलू देवता के मंदिर में उत्तराखंड के बेरोजगारों ने और बेरोजगारों के माता-पिता ने अर्जी लगाई है। पढ़िए पूरी चिट्ठी
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
unemployed youth letter to golu devta: Uttarakhand Unemployed youth sought justice from Golu Devta
Image: Uttarakhand Unemployed youth sought justice from Golu Devta

नैनीताल: उत्तराखंड को देवभूमि यूं ही नहीं कहा जाता। यहां कदम कदम पर ऐसी शक्तियां विराजमान हैं, जहां दुनिया सर झुकाती है। आप यह भी जानते होंगे कि देवभूमि में न्याय के देवता गोलू देवता का भी मंदिर है। कहा जाता है कि गोलू देवता के दर में इंसाफ की गुहार लगाने वाले को इंसाफ जरूर मिलता है।

unemployed youth letter to golu devta

इधर उत्तराखंड में लगातार नौकरियों में धांधली की खबरें सामने आ रही हैं और बेरोजगार युवा परेशान है। गोलू देवता के मंदिर में उत्तराखंड के बेरोजगारों ने और बेरोजगारों के माता-पिता ने अर्जी लगाई है। अर्जी में लिखा गया है कि - देवभूमि में यह कैसा अन्याय हुआ? सालों साल मेहनत करने वाले गरीब बच्चे आज बेरोजगारी के लिए परेशान हैं। अर्जी में लिखा गया है कि नेताओं ने अपने बच्चों और रिश्तेदारों को हर जगह फिट कर लिया और बेरोजगार युवा आज दो रोटी के लिए इधर उधर भटक रहा है। अर्जी में आगे लिखा गया है कि हे गोलू देवता अब तुम ही न्याय करना। इस घोटाले में जो भी लोग शामिल हैं उन्हें दंड देना। गरीब मेहनती बच्चों का हिसाब आप ही करना। जिन लोगों ने लूट लूट कर हम को बर्बाद किया है उनका भी हिसाब करना। हे गोल्ज्यू देवता हमारी पीड़ा सुनिए हमारे लिए न्याय कीजिए।