Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड में बेटियां हर क्षेत्र में अपनी कड़ी मेहनत से कामयाबी का झंडा लहरा रही है।
इसी कड़ी में एक और बेटी का नाम जुड़ गया है। नैनीताल के लालकुआं विधानसभा क्षेत्र वैशाली गोस्वामी का नाम जुड़ गया है। किसान की बेटी वैशाली गोस्वामी ने अपनी कड़ी मेहनत जारी रखी और पैरामेडिकल में पूरे उत्तराखंड में टॉप किया है। वैशाली गोस्वामी बिंदुखत्ता के पश्चिमी राजीव नगर में रहती है। वैशाली गोस्वामी के पिता का नाम प्रमोद गोस्वामी है। प्रमोद गोस्वामी एक किसान हैं और मेहनत से घर का खर्च चलाते हैं। वैशाली गोस्वामी की माता ग्रहणी हैं। जाहिर है कि वैशाली एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं और अपने लक्ष्य पर फोकस्ड रहीं। वह बचपन से ही मेधावी छात्रा रही थी। बिन्दुखत्ता एक ग्रामीण क्षेत्र है और वैशाली की कामयाबी यहां के अन्य बच्चों को भी प्रेरित करेगी। वैशाली की इस सफलता से परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है और घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।