Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: यूकेएसएसएससी प्रश्न पत्र लीक UKSSSC Paper Leak मामले में आज एक और गिरफ्तारी हो गई।
इस मामले में अब कुल 31 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों और गवाहों के बयानों एवं साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 1 सितंबर 2022 को विनोद जोशी, पुत्र रमेश जोशी निवासी सितारगंज को साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त विनोद जोशी वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस में जनपद उधमसिंह नगर में तैनात है। अभियुक्त का भाई मनोज जोशी पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है और वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में है। अभियुक्त विनोद जोशी द्वारा अपने भाई के साथ मिलकर वीडीओ/वीपीडीओ भर्ती में कई परीक्षार्थियों को परीक्षा से एक रात पहले कुंडेश्वरी में एक घर उपलब्ध कराया गया था। जहां पर अन्य अभियुक्तों द्वारा कई परीक्षार्थियों को रात में प्रश्नपत्र हल करवाया गया था। साथ ही कई परीक्षार्थियों को अपनी कार से एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाया गया था। साक्ष्य के आधार पर विनोद जोशी को गिरफ्तार किया गया है। UKSSSC Paper Leak में ये 31वीं गिरफ्तारी है।