Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: आजकल ऑनलाइन क्रिकेट लीग का चलन पूरे भारत में जमकर चल रहा है। उत्तराखंड के कई युवा भी इसमें किस्मत आजमा चुके हैं और रातों रात करोड़पति बने हैं।
उत्तराखंड के युवाओँ का जीतने का सिलसिला लगातार जारी है। इस बार dream11 ने उत्तराखंड के विपिन को मालामाल कर दिया है। नैनीताल के विपिन चंद्रा ड्रीम 11 में टीम बनाकर रातोंरात करोड़पति बन गए। ये बात आप जानते ही होंगे कि आजकल एशिया कप चल रहे हैं। विपिन ने एशिया कप 2022 में 30 अगस्त को हुए अफ़ग़ानिस्तान और बांग्लादेश मैच में ऑनलाइन खेला। उन्होंने dream 11 में सबसे बेहतरीन टीम बनाई जिसे पहला स्थान हासिल हुआ। विपिन ने कुल 792.5 अंक अर्जित किए। खास बात ये है कि उनकी टीम से 10 खिलाड़ी dream11 में आए। बिपिन चंद्रा नैनीताल जिले के रहने वाले हैं। रातो रात करोड़पति बनने के बाद विपिन चंद्रा के परिवार में खुशी का माहौल है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं।