Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून। यहां एक पुलिस क्षेत्राधिकारी की रिपोर्ट पर पांच महिला कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया।
वजह बताई गई कि ये सभी ड्यूटी के दौरान नदारद थीं, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में मामले का सच कुछ और ही नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि पांचों महिला कांस्टेबल ड्यूटी पर मौजूद थीं। वह पास ही दुकान में पानी पीने के लिए चली गई थीं। सीसीटीवी फुटेज में भी पांचों महिला पुलिसकर्मी नजर आ रही हैं। चलिए पूरा मामला बताते हैं। दरअसल शुक्रवार को कांग्रेस के विधानसभा पर प्रदर्शन के दौरान शांति व्यवस्था बनाने के लिए पांच महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अलग-अलग ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात किया गया था। इस बीच नेहरू कॉलोनी के पुलिस क्षेत्राधिकारी की ओर से दी गई रिपोर्ट में महिला कांस्टेबल दीक्षा, रजनी, कंचन, वर्षा और अजीता को अनुपस्थित दर्शाया गया।
इस पर तत्काल प्रभाव से पांचों को निलंबित कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने इनके निलंबन के आदेश जारी किए थे, लेकिन अब पता चला है कि घटना वाले दिन ये सभी एक दुकान में पानी पीने चली गई थीं। यही छोटी सी बात बाद में इनके निलंबन की वजह बन गई। ड्यूटी स्थल पर पांचों कांस्टेबल सीसीटीवी फुटेज में भी दिख रही हैं। महिला कांस्टेबलों ने तीन बजे तक ड्यूटी प्वाइंट पर ड्यूटी की और इसके बाद कार्यालय पहुंचकर काम भी किया। निलंबित महिला कांस्टेबल में तीन पुलिस कार्यालय और दो अलग-अलग थानों में तैनात हैं। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इनके निलंबन के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं बिना किसी वजह के सस्पेंड कर दी गईं महिला पुलिसकर्मी भी मानसिक तनाव में हैं।