देहरादून में सड़क पर नियम तोड़ने वाले सावधान, तुरंत होगी कार्रवाई..सिपाही भी काटेगा चालान

देहरादून यातायात पुलिस ने नियम तोड़ने वालों पर सख्ती की है। अब चौराहों पर खड़ा सिपाही भी चालान करेगा। यातायात पुलिस देहरादून की ओर से यह पहल की गई है।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
dehradun Traffic police challan: Action against those who break traffic rules in Dehradun
Image: Action against those who break traffic rules in Dehradun

देहरादून: लोगों द्वारा ट्रैफिक नियमों को बेहद हल्के में लिया जाता है।

Action against those who break traffic rules in Dehradun

ओवरस्पीडिंग से लेकर ओवरटेकिंग तक सब कुछ वाहन सवारों के लिए बेहद आम बात हो गई है। सड़कों पर कभी कोई ट्रिपलिंग करता हुआ नजर आ जाता है तो कभी बिना हेलमेट पहने बाइक पर लोग नजर आ जाते हैं। ट्रैफिक नियमों की तो जैसे धज्जियाँ उड़ाई जाती हैं। ऐसे ही लोगों के खिलाफ अब देहरादून ट्रैफिक पुलिस सख्त कार्यवाही करेगी। अब अगर आप देहरादून में अपना वाहन लेकर निकले तो जरा सावधानी बरत लीजिए क्योंकि कभी भी आपका चालान काट सकता है। जी हां, देहरादून में गाड़ी चलाते वक्त ट्रैफिक नियम तोड़ने पर आपका तुरंत चालान काटा जाएगा। अब चौराहों पर खड़ा सिपाही भी चालान करेगा। देहरादून यातायात पुलिस ने बाइक एवं स्कूटी पर ट्रिपलिंग यानी कि 3 लोगों के बैठने पर सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है और अब अगर कोई भी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता नजर आया तो उसके ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। आगे पढ़िए

दरअसल एसपी ट्रैफिक अक्षय कांडे ने जानकारी देते हुए बताया के देहरादून पुलिस द्वारा दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। दरअसल स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा शहर में तिराहों, चौराहों पर स्थापित कैमरों के माध्यम से चालानी कार्रवाई की जा रही है। सभी चालानी कार्यवाई अब ऑनलाइन हो जाने के कारण मैनुअल चालान बहुत कम मात्रा में होते हैं। दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में यातायात एवं सीपीयू द्वारा रविवार को चार घंटे में 93 चालान काटे गए।