Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल की गिनती देश के सबसे प्रतिभाशाली गायकों में होती है। उनके हर गाने के वीडियो को करोड़ों व्यूज मिलते हैं तो वहीं लाइव शोज का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है
इन दिनों लोग सिंगर जुबिन नौटियाल को ट्विटर पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल ये लोग उनके एक कॉन्सर्ट का विरोध कर रहे हैं। नाराज लोग धड़ाधड़ कॉन्सर्ट का पोस्टर शेयर कर ट्वीट करते हुए जुबिन को लताड़ लगा रहे हैं। इसकी वजह से ट्विटर पर हैशटैग के साथ ‘अरेस्ट जुबिन नौटियाल’ ट्रेंड हो रहा है। जुबिन नौटियाल को लेकर सारा बवाल कॉन्सर्ट के पोस्टर पर ऑर्गेनाइजर का नाम आने के बाद शुरू हुआ है। दरअसल, 23 सितंबर को अमेरिका में जुबिन नौटियाल का एक लाइव शो है, जिसका जय सिंह नामक शख्स ऑर्गेनाइजर है। इस शख्स के बारे में दावा किया जा रहा है कि ये इंडिया का वॉन्टेड क्रिमिनल है। आगे पढ़िए