UKSSSC की 5 परीक्षाओं के लिए दोबारा तैयारी करेंगे 52 हजार छात्र, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

सीएम धामी एक्शन मोड में- पांच परीक्षाओं में शामिल 52 हजार उम्मीदवारों को दोबारा करनी होगी तैयारी
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
uksssc paper leak : UKSSSC 5 exams will be repeated
Image: UKSSSC 5 exams will be repeated

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पांच परीक्षाएं रद्द हो चुकी हैं।

UKSSSC 5 exams will be repeated

इससे पहले कवायद लगाई जा रही थी कि शायद यह परीक्षाएं रद्द ना हो मगर स्वयं सीएम धामी ने पांच परीक्षाओं को रद्द करने के निर्देश दे दिए हैं। रद्द पांच परीक्षाओं में शामिल 52 हजार उम्मीदवारों को दोबारा तैयारी करनी होगी। इन पदों पर भर्ती के लिए अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग नए सिरे से परीक्षा कराएगा।सबसे पहले बात करते हैं वाहन चालक भर्ती की। 164 पदों के लिए यह भर्ती परीक्षा आयोग ने 13 जून को कराई थी। 19 हजार 300 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 14 हजार 139 परीक्षा में शामिल हुए थे। यह परीक्षा दोबारा आयोजित होगी। आगे पढ़िए

उसके बाद कर्मशाला अनुदेशक भर्ती 157 पदों के लिए 13 जून को आयोजित कराई थी। इस परीक्षा के लए 5416 ने आवेदन किया था, जिनमें से 4226 ने परीक्षा दी थी। इसका रिजल्ट अब जारी नहीं होगा और यह नए सिरे से होगी। वहीं मत्स्य निरीक्षक भर्ती 26 पदों के लिए 13 जून को कराई गई थी। इसके लिए आवेदन करीब 500 थे, जिनमें से करीब 300 शामिल हुए थे। अब इसे उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कराएगा।वहीं 272 पदों के लिए मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 31 जुलाई को प्रदेशभर में यह परीक्षा कराई थी। इस परीक्षा के लिए 43 हजार 984 ने आवेदन किया था, जिनमें से 23 हजार 462 परीक्षा में शामिल हुए थे। यह भर्ती अब नए सिरे से लोक सेवा आयोग कराएगा।