Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक के मामले में एसटीएफ के हाथ बड़ी सफलता लगी है।
तीन लाख के इनामी नकल माफिया सैयद सादिक मूसा और उसके साथी योगेश्वर राव को गिरफ्तार कर दिया गया है। दरअसल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वांछित इनामी अपराधियों की धरपकड़ के सख्त निर्देश दिए हैं। आज पुलिस और एसटीएफ को सूचना प्राप्त हुई कि 200000 का इनामी सादिक मूषा और 100000 का इनामी योगेश्वर राव उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आसपास किसी जगह पर मिल सकते हैं। सूचना मिलने पर उत्तराखंड एसटीएफ की एक विशेष टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। उत्तर प्रदेश की टीम के साथ उत्तराखंड की टीम का समन्वय बना हुआ था। आज शाम दोनों इनामी अपराधियों को एसटीएफ द्वारा लखनऊ के पॉलिटेक्निक चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में सबसे बड़ी कामयाबी है। माना जा रहा है कि अब मूसा से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं