Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
कोटद्वार: कोटद्वार में एक हाथी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के काफिले को रोक दिया।
हाथी के सड़क पर आ धमकने से लोग बुरी तरह डर गए। सड़क के दोनों ओर फंसे लोग वाहन छोड़कर भाग निकले। इतना ही नहीं हाथी के नजदीक आने पर पूर्व सीएम समेत सभी लोगों को अपना वाहन छोड़कर पहाड़ पर चढ़ना पड़ गया। उन्होंने चट्टान पर चढ़कर जान बचाई। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने हवाई फायर कर किसी प्रकार हाथी को रास्ते से खदेड़ा। घटना के वक्त पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का काफिला सतपुली से कोटद्वार की ओर आ रहा था। तभी शाम को कोटद्वार-दुगड्डा के बीच एक गदेरे के पास अचानक एक हाथी जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया। इसके कारण पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला करीब आधा घंटा रुका रहा। आगे देखिए वीडियो
कुछ देर तक पूर्व सीएम अपने वाहन में ही बैठे रहे, लेकिन जब गजराज उनकी गाड़ी की ओर बढ़ने लगा तो पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके साथी वाहन छोड़कर वहां से पहाड़ी की ओर निकल गए। पूर्व सीएम के काफिले में शामिल उनके साथी पृथ्वीराज चौहान वाहन से निकलकर पहाड़ी पर चढ़ते हुए घायल भी हो गए थे। इस दौरान सड़क पर बड़ी संख्या में वाहनों का जमघट लग गया। घटना की सूचना पर वन कर्मियों ने आनन-फानन में हवाई फायर और पटाखे छोड़कर किसी तरह हाथी को जंगल में खदेड़ा। पूर्व सीएम के हाईवे से गुजरने के बाद वन कर्मियों ने राहत की सांस ली। वन अधिकारियों ने बताया कि कोटद्वार-दुगड्डा के बीच का इलाका शिवालिक हाथी कोरिडोर क्षेत्र में पड़ता है। यहां अक्सर हाथी हाईवे पर आ जाते हैं। बुधवार शाम भी ऐसा ही हुआ। हालांकि वनकर्मियों ने हवाई फायर कर हाथी को जंगल में खदेड़ दिया है। देखिए वीडियो