मसूरी घूमने आए दिल्ली के डॉक्टरों का नेक काम, हादसे में घायल युवक को बचाया..खुद किया इलाज

उत्तराखंड के मसूरी से एक बेहतरीन तस्वीर देखने को मिली है। दो डॉक्टरों ने मानवता का परिचय देते हुए सड़क पर घायल पड़े युवक को बचा लिया।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
mussoorie doctor shikha and gaurav: Doctors who came to visit Mussoorie saved injured youth
Image: Doctors who came to visit Mussoorie saved injured youth

देहरादून: उत्तराखंड से एक बेहतरीन तस्वीर सामने आई है। यहां दिल्ली से घूमने आए दो डॉक्टरों ने देवदूत सा काम किया है।

Delhi Doctorse saved injured youth in Mussoori

जी हां डॉक्टर शिखा और डॉक्टर गौरव मसूरी घूमने आए थे। इस बीच होटल गेटवे के पास एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके से दिल्ली के डॉक्टर गौरव चावल और डॉ शिखा भी गुजर रहे थे। उन्होंने घायल की हालत को देखा और बिना देर किए हुए अपनी गाड़ी से मसूरी उप जिला चिकित्सालय ले गए। दिल्ली के दोनों डॉक्टरों ने उप जिला चिकित्सालय के डाक्टरों के सहयोग से दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज किया। मसूरी पुलिस ने बताया घायल विनोद मसूरी के किताबघार गड्डी खाना का रहने वाला है। आगे पढ़िए

विनोद दोपहर को मसूरी पेट्रोल पंप किसी काम से जा रहा था। गेटवे होटल के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे विनोद पहाड़ से जा टकराया। हादसे में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। दिल्ली के डॉक्टर गौरव चावल और डॉक्टर शिखा ने बताया वो मसूरी घूमने के लिये आये थे। जब वो भट्टा फॉल से वापस लौट रहे थे। तो उन्होंने सड़क किनारे एक व्यक्ति को लहुलुहान हालत में देखा। जिसके बाद वे उसे अपनी गाड़ी से अस्पताल लेकर पहुंचे। जिसके बाद उसका उपचार किया गया और विनोद को नया जीवन मिल गया। डॉक्टर शिखा और डॉक्टर गौरव के इस नेक काम की हर ओर तारीफ हो रही है। उन्होने कहा उनके डॉक्टर का धर्म को निभाते हुए उन्होंने घायल की मदद और इलाज किया।