खबर आ रही है कि अंकिता Ankita Bhandari हैवानों की हैवानियत का शिकार हुई है। पढ़िए पूरी खबर
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Image: news of death of ankita bhandari in rishikesh
ऋषिकेश: अंकिता भंडारी..चीला रेंज ऋषिकेश में एक रिसॉर्ट में काम करने वाली रिशेसप्निस्ट। कुछ 3 से 4 दिन पहले वो अचानक गायब हो जाती है।
Rishikesh Ankita Bhandari Case
लड़की के दोस्तों से हुई बातचीत में पता चला है कि रिजॉर्ट के मालिक व किसी कर्मचारी द्वारा लड़की को किसी स्पेशल गेस्ट को "विशेष सेवा" ऑफर करने की बात की गई । लडकी ने मना किया और Ankita Bhandari गायब हो गई । अब खबर आ रही है कि अंकिता हैवानों की हैवानियत का शिकार हुई है। लड़की के अपने दोस्त के साथ हुई बातचीत और लास्ट कॉल रिकॉर्डिंग से पता चला है कि वो किसी खतरे में थी ।उसके साथ कुछ गलत हुआ है। अंकिता के स्वजन की ओर से जताई गई अनहोनी की आशंका के चलते वहीं पुलिस ने रिसार्ट पर ताला जड़कर वहां मौजूद 6 कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जबकि युवती की गुमशुदगी दर्ज कराने वाला रिसार्ट स्वामी तथा मैनेजर अभी तक पुलिस के सामने नहीं आए हैं। वनंन्तरा रिसार्ट में ग्राम श्रीकोट पट्टी नांदलस्यूं पौड़ी गढ़वाल निवासी अंकिता भंडारी (19 वर्ष) पुत्री वीरेंद्र सिंह भंडारी रिसेप्शनिस्ट के रूप में कुछ समय से काम कर रही थी। आगे पढ़िए
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी के मामले में लगातार नए-नए तथ्य सामने आ रहे हैं। दरअसल अंकिता की गुमशुदगी की बात सबसे पहले रिसार्ट की ओर से नहीं, बल्कि युवती के मित्र जम्मू निवासी पुष्प ने उसके स्वजन को दी थी। जिसके बाद पुष्प भी यहां पहुंच गया है। पुष्प ने पुलिस तथा मीडिया को उसके साथ हुई अंकिता की बातचीत और व्हाट्सअप चेट की जानकारी दी। इस चैटिंग को पढ़कर साफ नजर आ रहा है कि अंकिता के साथ रिसार्ट संचालक तथा मैनेजर का व्यवहार कुछ सहज नहीं था। अंकिता ने अपने दोस्त को चेट में यह भी बताया कि उसे रिसार्ट में आने वाले वीआइपी ग्राहकों को खुश करने के लिए एक्स्ट्रा सर्विस देने के लिए दबाव डाला जा रहा था। इतना ही नहीं अंकिता ने अपने साथ अश्लील हरकत किए जाने की बात भी बताई है। पुलिस ने अंकिता Ankita Bhandari की इस चेटिंग के स्क्रीन शाट भी जांच में शामिल किए हैं