Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी के गांव धूरों की बेटी अंकिता की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश बना हुआ है।
जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, आरोपियों को फांसी देने की मांग की जा रही है। इस बीच अंकिता की आखिरी वॉट्सएप चैट भी सामने आ गई है। इसमें लिखी बातें पढ़कर आपका भी खून खौल उठेगा। अंकिता ने व्हाट्सएप पर अपने दोस्त से कहा था कि ये बहुत गंदा होटल है। मैं यहां बहुत अनसिक्योर फील कर रही हूं। मुझे अंकित वीआईपी मेहमानों को ‘स्पेशल सर्विस’ देने को बोलता है, मैं यहां काम नहीं करूंगी। दोस्त ने समझाने और कॉल करने की बात कही, लेकिन डर के मारे अंकिता उससे भी ज्यादा बात नहीं कर सकी। शनिवार को सोशल मीडिया पर अंकिता और उसके दोस्त के कई व्हाट्सएप चैट वायरल हो गए। इनमें अंकिता ने वहां पर आने वाले एक मेहमान और अंकित के बारे में बहुत कुछ बताया है। उसने कई बार लिखा कि अब वह यहां पर काम नहीं करेगी। अंकित उससे बहुत से गलत काम करने को कहता है।
अंकित उसे धमकाता था कि अगर उसने ग्राहकों को मना किया तो यहां लड़ाई हो जाएगी। वह उसे काम से निकालने की धमकी देता था। चैट में दोस्त अंकिता को बार-बार कॉल करने को कहता रहा, लेकिन वह मना करती रही। अंकिता ने कहा कि आवाज बाहर जाएगी तो अंकित यहां आ जाएगा। यह सारी बातें दोनों के बीच 17 सितंबर यानी अंकिता की मौत से एक दिन पहले हुई थीं। चैट में अंकिता ने ये भी बताया कि रिजॉर्ट में आए एक ग्राहक ने शराब के नशे में जबरन उसे हग करने की कोशिश की। अंकिता ने बताया कि मंडे को वीआईपी गेस्ट आ रहे हैं और उन्हें एक्स्ट्रा सर्विस देनी है। मैं बहुत इनसिक्योर फील कर रही हूं। डीजीपी अशोक कुमार ने मीडिया से कहा कि चैट से जाहिर है कि अंकिता पर गलत काम करने का दबाव था। इसी चैट को प्राथमिक सबूत मानते हुए पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है।