अब टिहरी गढ़वाल से आई सनसनीखेज खबर, 50 दिन बाद मिला गर्भवती महिला का कंकाल

विवाहिता के परिजनों का कहना है कि ससुराल वाले उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। मांगें पूरी न होने पर उन्होंने प्रेग्नेंट सरस्वती की जान ले ली।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
tehri garhwal jamni village sarswati devi: Pregnant woman Saraswati Devi body found in Tehri Garhwal
Image: Pregnant woman Saraswati Devi body found in Tehri Garhwal

टिहरी गढ़वाल: टिहरी में गर्भवती महिला का शव जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। महिला बीते 50 दिन से लापता थी। अब उसका कंकाल जंगल में झाड़ियों के बीच से बरामद हुआ है।

Pregnant woman body found in Tehri Garhwal

मृतक तीन-चार माह की गर्भवती बताई जा रही है। महिला की शिनाख्त परिजनों ने उसके कपड़ों से की। मृतक के मायकेवालों ने बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। घटना थौलधार ब्लॉक के जामणी गांव की है। यहां गांव में रहने वाले गबर सिंह ने बीते पांच अगस्त को अपने ससुराल वालों को पत्नी सरस्वती देवी (27) के लापता होने की सूचना दी थी। इस पर धनोल्टी सिंजल गांव निवासी सरस्वती देवी के पिता और अन्य रिश्तेदार अगले दिन जामणी गांव पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही ससुरालवालों ने सरस्वती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। कई दिन खोजने के बाद भी विवाहिता का पता नहीं चला। बीते शनिवार गांव की कुछ महिलाएं चारापत्ती के लिए जंगल जा रही थी। आगे पढ़िए

तभी उन्हें गांव से 500 मीटर दूर झाड़ियों के बीच एक मानव कंकाल दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घटना की सूचना सरस्वती देवी के पिता विजयपाल और पति गबर सिंह को भी दी गई। दोनों ने कपड़ों के आधार पर बताया कि यह कंकाल सरस्वती देवी का ही है। जिसके बाद पुलिस ने कंकाल को जांच के लिए अस्पताल भेज दिया। इस बीच मृतक के पिता विजयपाल ने सरस्वती के ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी साल 2019 में हुई थी। शादी के बाद से ही पति, सास-ससुर और जेठ-जेठानी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। सरस्वती तीन-चार माह की गर्भवती थी। वह 9 जुलाई को ससुराल से नाराज होकर मायके आई थी। हमने समझा बुझाकर उसे 24 जुलाई को ससुराल भेज दिया था। परिजनों ने कहा कि ससुरालवालों ने दहेज के लिए सरस्वती की हत्या कर दी। इस मामले में मृतक के पति गबर सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।