Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
आज अंकिता की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी जाएगी। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज अंकिता की फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आएगी। इसके बाद फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट अंकिता के स्वजनों को सौंपी जाएगी। माना जा रहा है कि फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अंकिता की मौत की असल वजहें सामने आएंगी। ऐसे में एसआईटी ने भी अपना काम करना शुरू कर दिया है। एसआईटी कुछ दिन मौके पर कैम्प लगाएगी। इस दौरान रिसॉर्ट के पूरे स्टाफ के बयान दर्ज किए जाएंगे। उनसे भी काफी जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा मंगलवार को आरोपित पुलकित और उसके साथियों का रिमांड पर लिया जाएगा। हत्याकांड के मुख्य आरोपित पुलकित आर्या के साथ पटवारी वैभव के संबंधों को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। यही वजह है कि स्थानीय लोग वैभव के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।