अंकिता हत्याकांड के बाद हर जिले में ताबड़तोड़ एक्शन, अब तक 10 रिसॉर्ट सील

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर नैनीताल जिले के 10 रिजॉर्ट को सील किया गया है। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
ankita murder resort seal: resorts sealed in Nainital instructions of CM uttarakhand
Image: resorts sealed in Nainital instructions of CM uttarakhand

नैनीताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर उत्तराखंड में विभिन्न गेस्ट हाउस और रिज़ॉर्ट पर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो गई है।

Resorts sealed in Nainital

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर नैनीताल जिले के 10 रिजॉर्ट को सील किया गया है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि अब तक नैनीताल जिले में 10 रिसोर्ट सील कर दिए गए हैं। 19 के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है। अब तक की कार्रवाई में यह पता चला है कि ज्यादातर रिजॉर्ट के रजिस्ट्रेशन ही नहीं है। इसके अलावा सीसीटीवी के साथ ही आगंतुकों के रजिस्टर भी मेंटेन नहीं किए गए। होटल और रिसॉर्ट की गोपनीय जांच कर रही है। जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को विभिन्न होमस्टे एवं रिज़ॉर्ट की जाँच की गई, तय मानकों में खामियां पाए जाने पर रिज़ॉर्ट्स को सील किया गया है। गौरतलब है कि पौड़ी के लक्ष्मण झूला में हुई घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार देर शाम सभी जिलाधिकारियों को तमाम होटल और रिज़ॉर्ट की स्कूटनी करने के निर्देश दिए थे। आगे पढ़िए

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में यह ये निर्देश दिए थे कि यदि किसी भी होमस्टे रिजॉर्ट में किसी प्रकार के खामी पाई जाती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद प्रदेश के अन्य जनपदों में भी कार्यवाही जारी है। आपको बता दें मुख्यमंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि प्रदेश में माहौल बिगाड़ने वालों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भले ही कोई कितनी रसूख़ वाला क्यों ना हो। ताज़ा मामले में ऋषिकेश लक्ष्मण झूला में अंकिता हत्याकांड के आरोपी रिज़ॉर्ट मालिक की गिरफ़्तारी के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर रिजॉर्ट को धवस्तीकरण की कार्रवाई कर दी गई। मुख्यमंत्री या यह संदेश है कि ग़लत करने वाले की जगह सिर्फ़ जेल में है।