उत्तराखंड के युवक की हरियाणा में हत्या, शादीशुदा प्रेमिका ने ही मार डाला..प्लॉट में दफनाई लाश

मृतक बनी मौर्य हल्द्वानी का रहने वाला था और सब्जी की दुकान लगाता था। उसका गुरुग्राम में रहने वाली महिला धनदेवी संग प्रेम प्रसंग चल रहा था।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
haldwani youth murder haryana: Haldwani youth killed in haryana
Image: Haldwani youth killed in haryana

हल्द्वानी: उत्तराखंड का हल्द्वानी क्षेत्र। यहां रहने वाला 40 वर्षीय बनी मौर्य साढ़े पांच महीने पहले लापता हो गया था।

Husband wife murdered lover in Haldwani

बनी मौर्य के परिजन और पुलिस उसे ढूंढते रहे, अब पता चला है कि बनी मौर्य की उसकी प्रेमिका ने हत्या कर दी थी। आरोपी महिला ने इस हत्याकांड को अपने पति के साथ मिलकर अंजाम दिया था। हत्या के बाद उन्होंने लाश को एक प्लॉट मे दफना दिया था। पांच महीने बाद पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। साथ ही मामले में आरोपी पति-पत्नी की गिरफ्तारी भी हुई है। बता दें कि अप्रैल में बनी मौर्य के भाई ने उत्तराखंड में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। बनी मौर्य हल्द्वानी का रहने वाला था और सब्जी की दुकान लगाता था। युवक का गुरुग्राम के भोंडसी इलाके में रहने वाली महिला धनदेवी संग प्रेम प्रसंग चल रहा था। साढ़े पांच महीने पहले धनदेवी ने बनी को गुरुग्राम उससे मिलने बुलाया था, यहां पर उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद धनदेवी ने अपने पति हरीश पाल के साथ मिलकर उसकी यहीं पर हत्या कर दी थी और उसका शव प्लास्टिक के थैले में डालकर कॉलोनी के ही एक प्लॉट में दफना दिया था। आगे पढ़िए

बनी मौर्य की तलाश में उत्तराखंड की पुलिस करीब डेढ़ माह पहले भोंडसी की शनि विहार कॉलोनी में धनदेवी के किराये के मकान पर भी आई थी। उस वक्त पति-पत्नी पिछले दरवाजे से भाग गए थे, जिन्हें उत्तराखंड पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में इन्होंने हत्याकांड का खुलासा किया। उत्तराखंड पुलिस आरोपियों को गुरुवार को लेकर फिर भोंडसी की शिव विहार कॉलोनी में पहुंची और यहां उस प्लॉट में खुदाई करवाई जहां इन्होंने बनी का शव दफनाया था। तीन घंटे तक चली खुदाई के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। मृतक के छोटे भाई रूपचंद मौर्य ने पुलिस को बताया कि धनदेवी और उसके बड़े भाई के बीच शादी के पहले से संबंध थे। 14 अप्रैल को बनी घर से गाजियाबाद जाने की बात कहकर आया था और एक दो दिन में घर वापस आने की बात कही थी, लेकिन उसका भाई सात दिन बाद भी घर नहीं पहुंचा था। बहरहाल हत्याकांड के दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। मामले की जांच जारी है।