जानिए कौन है वो खनन माफिया, जिसने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री की हत्या की सुपारी दी

जेल में बंद हीरा सिंह नैनीताल का रहने वाला है। उसने सिडकुल फेज टू में राजस्व की कई एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
saurabh bahuguna murder supari: Mining mafia Hira Singh planned murder of Saurabh Bahuguna
Image: Mining mafia Hira Singh planned murder of Saurabh Bahuguna

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के युवा कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की यूपी के शूटर से हत्या कराने की साजिश रची जा रही थी। जेल में बंद एक खनन माफिया ने इसके लिए शूटरों की पूरी टीम तैयार कर ली थी।

Hira Singh planned murder of Saurabh Bahuguna

मंत्री सौरभ बहुगुणा की रेकी की जा रही थी, लेकिन इस बीच सुपारी की बात लीक हो गई। इस पर पुलिस ने रविवार को चार आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस षडयंत्र का सूत्रधार खनन माफिया हीरा सिंह बताया जा रहा है। सिडकुल क्षेत्र में अवैध खनन का शहंशाह बनने के बाद से वह पुलिस व प्रशासन की नजर से किसी तरह बचता रहा है। हीरा सिंह नैनीताल के कोटाबाग का रहने वाला है। उसने सिडकुल फेज टू में राजस्व की कई एकड़ भूमि पर भी अवैध कब्जा कर रखा है। सरकारी भूमि में फसल बोकर वह खुलेआम काली कमाई करता था।

कुछ माह पूर्व राजस्व उपनिरीक्षक अनंत शर्मा ने हीरा सिंह के खिलाफ सरकारी गेंहू चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। इस बार हीरा सिंह बच नहीं सका और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इधर सीएम पुष्कर सिंह धामी की जीरो टॉलरेंस सरकार में सख्ती बढ़ी तो हीरा सिंह के सारे अवैध धंधे बंद हो गए थे। अवैध धंधे चलाने के मकसद से ही हीरा सिंह ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को रास्ते से हटाने की साजिश रची। बताया जा रहा है कि इस साजिश में हीरा सिंह के करीबी पार्टनर भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस इस प्रकरण में सीडीआर खंगालने का दावा कर रही है, जिससे बाद हीरा सिंह के गैंग से जुड़े लोगों के बेनकाब होने की संभावना है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि हीरा सिंह की अवैध संपत्ति वाले बिंदु पर जांच की जा रही है, इंवेस्टिगेशन चल रहा है। प्रकरण में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नही जाएगा।