Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हल्द्वानी: Bansidhar Bhagat ..ये हैं उत्तराखंड बीजेपी के कद्दावर नेता, जिनकी वजह से पार्टी के नेताओं को कोई जवाब नहीं सूझ रहा। आखिर कहें तो कहें क्या और करें तो करें क्या?
पूर्व मंत्री और BJP विधायक बंशीधर भगत का एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में बंशीधर भगत देवी-देवताओं को लेकर अटपटे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। यू समझ लीजिए कि उनके इन शब्दों को सुनकर मौके पर मौजूद बीजेपी के लोग ही असहज हो गए। भगत वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि बालकों का नंबर तो हमेशा बाद में आता है। भगवान तक ने आपका (बालिकाओं का) पक्ष लिया है। विद्या मांगो तो सरस्वती को पटाओ, शक्ति मांगो तो दुर्गा को पटाओ और धन मांगो तो लक्ष्मी को पटाओ। आगे देखिए वीडियो
भगत यहीं नहीं थमे। इसके बाद उन्होंने भगवान शिव और भगवान विष्णु को लेकर भी अजीबोगरीब बातें कहीं। Banshidhar Bhagat के ये बोल सुन कार्यक्रम में महिलाओं के साथ भाजपाई भी बगलें झांकने लगे। देखिए वीडियो