उत्तराखंड में UP पुलिस की रेड के दौरान गोलीबारी, 1 महिला की मौत..लोगों ने जाम किया हाईवे

उत्तराखंड के काशीपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां यूपी पुलिस की दबिश के दौरान एक महिला की मौत की खबर है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
kashipur up police firing: uttarakhand kashipur up police firing news
Image: uttarakhand kashipur up police firing news

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के काशीपुर एक बड़ी खबर है। यहां यूपी के मुरादाबाद से आई पुलिल टीम दबिश के दौरान फायरिंग की गई। इस दौरान एक महिला की मौत की खबर है।

uttarakhand kashipur up police firing

इस घटना से क्षेत्रवासी आक्रोश में हैं। गुस्साए लोगों ने एनएच पर जाम लगा दिया। उनके समर्थन में जसपुर विधायक आदेश चौहान भी धरने पर बैठ गए हैं। इस मामले में पुलिस ने बताया कि खनन के एक मामले में पुलिस टीम दबिश देने काशीपुर थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव गई थी। मौके पर स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। मामला बढ़ा तो दोनों तरफ से गोलीबारी होने लगी। खबर है इस फायरिंग में कनिष्ठ उप प्रमुख की पत्नी की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इस बीच स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। कुछ पुलिसकर्मियों को गंभीर चोट लगने की भी खबर है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी, गदरपुर विधायक अरविंद पाण्डेय, पूर्व सांसद बलराज पासी और पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे है. स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है