गढ़वाल यूनिवर्सिटी के 3 शिक्षकों को बधाई, विश्व के श्रेष्ठ साइंटिस्ट की लिस्ट में दर्ज हुए नाम

स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय अमेरिका के शोध समूह की ओर से जारी सूची में HNB Garhwal University के तीनों विज्ञानियों का नाम विश्व के श्रेष्ठ विज्ञानियों के तौर पर शामिल किया गया है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
HNB garhwal univercsty : HNB Garhwal University 3 Professors World Best Scientist
Image: HNB Garhwal University 3 Professors World Best Scientist

श्रीनगर गढ़वाल: पौड़ी में स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय HNB Garhwal University के तीन विज्ञानियों ने एक खास उपलब्धि हासिल कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

Garhwal University Professors World Best Scientist

स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय अमेरिका के शोध समूह की ओर से जारी सूची में इन तीनों विज्ञानियों का नाम विश्व के श्रेष्ठ विज्ञानियों के तौर पर शामिल किया गया है। इनमें गढ़वाल यूनिवर्सिटी के पर्यावरण विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो.आरके मैखुरी, विवि के टिहरी परिसर में कार्यरत भौतिक विज्ञानी प्रो. आरसी रमोला और विवि के चौरास परिसर के फार्मेसी विभाग में कार्यरत डॉ. अजय का नाम शामिल है। दस अक्टूबर को स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय अमेरिका के शोध समूह की ओर से शोध एवं शिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विज्ञानियों की सूची जारी की गई, जिस में गढ़वाल केंद्रीय विवि के तीन विज्ञानियों को भी जगह मिली है।

प्रो. आरके मैखुरी को विश्व के श्रेष्ठ विज्ञानियों की सूची में 163423वीं रैंक, डॉ. अजय सेमल्टी को 179160वीं रैंक और प्रो. आरसी रमोला को 185796वीं रैंक मिली है। यहां आपको इन तीनों विज्ञानियों के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं। प्रो. आरके मैखुरी के 211 से अधिक शोधपत्र विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुए हैं। वह 20 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय शोध परियोजनाओं पर भी कार्य कर चुके हैं। उनका एच-इंडेक्स 51 और साइटेसंस 7200 से अधिक है। इसी तरह डॉ. अजय सेमल्टी माइक्रो व नैनो पार्टिकल फार्मुलेशन और उनके संरचनात्मक अध्ययन पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय और नौ शोध परियोजनाओं पर कार्य करने के साथ ही 90 शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। भौतिक विज्ञानी प्रो. आरसी रमोला मुख्य रूप से रेडान विकिरण और मेटेरियल फिजिक्स के क्षेत्र में शोध कार्य करते आ रहे हैं। प्रो. रमोला की ओर से अब तक 175 शोध पत्र प्रकाशित करने के साथ ही 12 शोध परियोजनाएं भी संचालित की गईं। प्रो. रमोला का एच-इंडेक्स 36 और साइटेसंस 3600 से अधिक है। HNB Garhwal University के इन तीनों वैज्ञानिकों को राज्य समीक्षा टीम की ओर से ढेरों बधाई।