Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के काशीपुर में बीती रात बवाल मच गया। काशीपुर में दबिश देने आयुक्त उत्तर प्रदेश पुलिस की ग्रामीणों के साथ भिड़ंत हो गई।
इस फायरिंग में ज्येष्ठ उप प्रमुख की पत्नी की मौत हो गई और 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से पुलिस एक खनन माफिया की गिरफ्तारी के लिए काशीपुर के भरतपुर गांव में दबिश देने पहुंची थी। इस बीच पुलिस की स्थानीय लोगों सहित भिड़ंत हो गई। है यह भिड़ंत देखते-देखते गोलीबारी में बदल गई। फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से नाराज स्थानीय लोगों ने पुलिस वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। तनाव को देखते हुए उधम सिंह नगर पुलिस और नैनीताल जिले के पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची पुलिस स्टाफ अब खबर सामने आई है कि उत्तराखंड पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद पुलिस हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। धारा 302, धारा 147, धारा 148, धारा 149, धारा 452, धारा 504, धारा 120 B के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।