Dehradun DAV College B.Ed Admission 2022 डीएवी पीजी कॉलेज में बीएड सत्र 2022-24 में प्रवेश के लिए आठ अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Dehradun DAV College B Ed Online Application All Detail
देहरादून: शिक्षक का आज भी हमारे समाज में बहुत सम्मान है। अगर आप भी स्कूल में शिक्षक बनकर अपने सपने को पूरा करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है।
Dehradun DAV College B.Ed Admission 2022
आप राजधानी देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज से बीएड कर शिक्षा के क्षेत्र में करियर बना सकते हैं। डीएवी पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए बीएड के ऑनलाइन आवेदन शुरू किए जा चुके हैं। इसके तहत इच्छुक छात्र आवेदन कर सकते हैं, बशर्तें वो CUET-PG, B.Ed प्रवेश परीक्षा 2022 में शामिल हुए हों। B.Ed बैचलर ऑफ एजुकेशन का संक्षिप्त रूप है। यह दो साल का कोर्स होता है। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. केआर जैन ने बताया कि डीएवी कॉलेज में बीएड सत्र 2022-24 में प्रवेश के लिए आठ अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। महत्वपूर्ण बात ये है कि इस कोर्स में एडमिशन के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जो CUET-PG, B.Ed प्रवेश परीक्षा 2022 में शामिल हुए हों और जिनका परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है।
Dehradun DAV College B.Ed Admission all detail
आवेदन कैसे करना है, ये जानने के लिए हमारे साथ बने रहें। अभ्यर्थी प्रवेश के लिए कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट www.davpgcollege.in पर विजिट कर बीएड कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर, 2022 होगी। इसके बाद 21 अक्टूबर को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। 22 अक्टूबर से मेरिट सूची के अनुसार प्रवेश किए जाएंगे। डीएवी पीजी कॉलेज में बीएड की 50 सीटें हैं, जिनमें 25 सीटें आर्ट्स और 25 सीटें साइंस स्ट्रीम की हैं। डीएवी पीजी कॉलेज की B.Ed विभाग की एचओडी डॉ. रश्मि धर ने कहा कि अभी फिलहाल एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी के द्वारा बीएड के रजिस्ट्रेशन के लिए निर्देश जारी किए गए हैं, इसके बाद ही यूनिवर्सिटी के निर्देशों पर एडमिशन प्रक्रिया होगी। मेरिट सूची में आए छात्रों से अपेक्षा की जाती है कि वो अपने फॉर्म और सभी मूल प्रमाण पत्र के साथ संबंधित कमेटी के पास आएं।