Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे केदार सिंह फोनिया का निधन हो गया है। केदार सिंह फोनिया लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। उत्तराखंड की सियासत में उन्होंने करीब 2 दशकों तक अपना सक्रिय योगदान दिया था। केदार सिंह फोनिया उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके थे। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के वक्त उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री केदार सिंह फोनिया Kedar Singh Ponia के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवार को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करें।