देहरादून से यूपी, बिहार, झारखंड पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। diwali पर dehradun से चलेंगी ये special train , पढ़ें पूरी खबर
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Special train running from Dehradun on Diwali
देहरादून: दीपावली पर देहरादून से यूपी, बिहार, झारखंड पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।
Diwali Special Train Dehradun
रेलवे बोर्ड के निर्देश पर देहरादून से हावड़ा और देहरादून से मुजफ्फरपुर बिहार के लिए दो दीपावली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक देहरादून-हावड़ा दीपावली स्पेशल 20 और 27 अक्तूबर को देहरादून से संचालित की जाएगी। जबकि, देहरादून-मुजफ्फरपुर दीपावली स्पेशल ट्रेन का संचालन 20 और 23 अक्तूबर को होगा। हावड़ा-देहरादून स्पेशल ट्रेन को 21 और 28 अक्तूबर को हावड़ा से दून के लिए संचालित किया जाएगा। जबकि मुजफ्फरपुर-देहरादून दीपावली स्पेशल ट्रेन का संचालन 21 और 24 अक्तूबर को मुजफ्फरपुर से किया जाएगा। आगे पढ़िए
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली पर्व पर यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के लिए बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। जिसके चलते देहरादून से इन राज्यों को जाने वाली तमाम ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। ऐसे में लोगों को सीट बुक करने में भारी समस्या हो रही है। इसी को मद्देनजर रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। स्पेशल ट्रेनों के संचालन के बाद लोग आराम से अपने अपने घर पहुंच सकते हैं। दरअसल त्योहारों के सीजन के चलते अधिकांश ट्रेन फुल हो रखी है। diwali पर dehradun से ये special train चलेंगी। दिवाली पर तकरीबन सभी लोग देहरादून से अपने अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं और सभी ट्रेन पूरी तरह से फुल हो गई हैं। स्थिति यह है कि देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस, देहरादून-मुजफ्फरपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस जैसी तमाम ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची का आंकड़ा तीन सौ पार कर गया है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने देहरादून से दो दीपावली स्पेशल ट्रेनों के संचालन के निर्देश दिए हैं।