Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
ऋषिकेश: अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अंकिता के साथ रेप नहीं हुआ था।
जी हां इस बात की पुष्टि फोरेंसिक रिपोर्ट में हो गई है। 19 साल की अंकिता भंडारी का शव 24 सितंबर को उत्तराखंड के ऋषिकेश में चिल्ला नहर से बरामद किया गया था। फोरेंसिक लैब से जो रिपोर्ट आई है, उसे कोर्ट के सामने खोला गया है। बताया जा रहा कि SIT ने इस केस की पड़ताल लगभग पूरी कर ली है। अब माना जा रहा है कि इस केस में जल्द ही एसआईटी द्वारा चार्जशीट दाखिल की जा सकती है। इससे पहले इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि अंकिता की रेप के बाद हत्या की गई है। इस बात को लेकर बहुत से लोगों ने जांच की मांग भी उठाई थी। पुलिस ने भी इस मामले में कार्रवाई की थी। आगे पढ़िए
अंकिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप के मामले की भी जांच की गई थी। उस दौरान रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। इस बीच वैजानइल स्वैब के नमूने भी लिए गए थे। इन नमूनों को फोरेंसिक लैब भी भेजा गया था। इससे जांच की गई थी कि कोई दूसरा या आरोपियों का डीएनए तो नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, डीएनए रिपोर्ट भी एसआईटी को मिल चुकी है। इसे कोर्ट के समक्ष खोला गया। कुल मिलाकर ये रिपोर्ट कहती है कि दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। अब पुलिस हत्या और अपहरण व अन्य धाराओं में ही चार्जशीट दाखिल करेगी। आपको बता दें कि कुछ ही दिन पहले ने अंकिता भंडारी मर्डर ankita bhandari murder केस में देह व्यापार की धाराएं भी जोड़ी थीं।