Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: 'जाको राखे साइयां मार सके ना कोई' यह कहावत इस खबर पर पूरी तरह फिट बैठती है। ऐसा ही कुछ ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे 58 पर देखने को मिला है।
यहां देर रात मलेथा के पास एक डंपर अनियंत्रित होकर गदेरे में जा गिरा, इसमें डंपर के परखच्चे उड़ गए हैं लेकिन ईश्वर का करिश्मा देखिए चालक और परिचालक को खरोंच तक नहीं आई। केवल इतना ही नहीं दोनों आनन-फानन में गदेरे से बाहर निकलकर अपने-अपने घर भी चले गए। मिली जानकारी के मुताबिक, ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर खनन सामग्री से भरा एक डंपर कीर्तिनगर से मलेथा जा रहा था। आगे पढ़िए
तभी मलेथा के पास पुलिया पर चालक ने डंपर से अपना नियंत्रण खो दिया जिससे चालक और परिचालक डंपर समेत गदेरे में जा गिरे। गनीमत रही कि चालक और परिचालक सुरक्षित बच गए हैं लेकिन डंपर चकनाचूर हो गया है। कीर्तिनगर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि बीती देर रात करीब एक बजे उन्हें सूचना मिली कि मलेथा पुलिया के पास डंपर हादसा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम पर मौके पर पहुंची। जब टीम रेस्क्यू अभियान के गदेरे में उतरी तो मौके पर उनको डंपर के अलावा कोई नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि डंपर चालक और परिचालक घटनास्थल से घर चले गए हैं और उनको ज़रा भी खरोंच नहीं आई है।