केदारनाथ में PM मोदी के आने से पहले शुरु हुई बर्फबारी, देखिए खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो

केदारनाथ में पीएम मोदी के आगमन से पहले बर्फबारी हो रही है। देखिए केदारनाथ Kedarnath में Snowfall और rain का वीडियो (Snowfall in Kedarnath Videos and Photos)
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
kedarnath rain snowfall video: Latest  Snowfall in Kedarnath Videos and Photos
Image: Latest Snowfall in Kedarnath Videos and Photos

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ में पीएम मोदी के आगमन से पहले बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज 5 जिलों में बर्फबारी की संभावना थी। ये भविष्यवाणी सही साबित हो रही है।

Snowfall in Kedarnath Videos and Photos

केदारनाथ में लगातार बर्फबारी हो रही है। लगातार बर्फबारी से केदारपुरी में बर्फ जम चुकी है। इस दौरान धाम में अधिकतम तापमान और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आपको बता दें कि 21 अक्टूबर को पीएम मोदी का केदारनाथ दौरा प्रस्तावित है। बीते एक पखवाड़े से केदारपुरी में आए दिन दोपहर बाद मौसम खराब हो रहा है। इस वजह से बारिश और ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर हिमपात हो रहा है। केदारनाथ में सुबह से घने बादल छाए रहे और सुबह 8 बजे के बाद हल्की बारिश होने लगी। 9 बजे से यहां बारिश पड़नी शुरू हुई और शाम तक यहां बर्फबारी शुरू हो गई। आगे देखिए तस्वीरें और वीडियो

  • Latest Snowfall in Kedarnath pic 01

    Latest  Snowfall in Kedarnath pic 01
    Pic: 1/ 4
    Image: Latest Snowfall in Kedarnath pic 01

    केदारनाथ में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। जिससे धाम में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। यात्री बर्फबारी के नजारे देख रोमांचित हो रहे हैं।

  • Latest Snowfall in Kedarnath pic 02

    Latest  Snowfall in Kedarnath pic 02
    Pic: 2/ 4
    Image: Latest Snowfall in Kedarnath pic 02

    बीते कुछ दिनों में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद उत्‍तराखंड के मैदानी इलाकों में अब सुबह के समय ठंड का अहसास हो रहा है।

  • Latest Snowfall in Kedarnath pic 03

    Latest  Snowfall in Kedarnath pic 03
    Pic: 3/ 4
    Image: Latest Snowfall in Kedarnath pic 03

    इसी क्रम में आज मंगलवार को इस सीजन में दूसरी बार केदारनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। वहीं बारिश का क्रम कम होने के बाद अब केदारनाथ सहित समस्‍त चार धामों में यात्रियों की संख्‍या बढ़ रही है।

  • Latest Snowfall in Kedarnath pic 04

    Latest  Snowfall in Kedarnath pic 04
    Pic: 4/ 4
    Image: Latest Snowfall in Kedarnath pic 04

    केदारनाथ पहुंच रहे श्रद्धालु बर्फ से ढकी इन वादियों को देख रोमांचित हो रहे हैं। केदारनाथ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: