Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड के महत्वाकांक्षी एवं टैलेंटेड युवा हर क्षेत्र में देवभूमि का नाम रौशन कर रहे हैं।
आज हम आपका परिचय उत्तराखंड की एक ऐसी ही काबिल बेटी से कराने जा रहे हैं जिन्होंने देवभूमि का परचम लहरा डाला है। उत्तराखंड के कुमाऊं विश्वविद्यालय में भौतिक विज्ञान की शोध छात्रा पूजा देवी का नासा के विजिटिंग स्कालर के लिए चयन हो गया है। जी हां, पूजा कुमाऊं विश्वविद्यालय में भौतिक विज्ञान की शोध छात्रा हैं। पूजा का नासा के प्रतिष्ठित 'विजिटिंग स्कालर प्रोग्राम' के तहत चयन हुआ है। इसके तहत पूजा तीन माह तक नासा अमेरिका में रहकर सूर्य के कोरोना में हो रही महत्वपूर्ण घटना पर शोध करेंगी।
पूजा देवी वर्तमान में कुविवि में भौतिक विज्ञान विभाग के प्रो.रमेश चन्द्रा के निर्देशन में शोध कार्य कर रही हैं। पूजा के शोध निदेशक प्रो. रमेश चन्द्रा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पूजा शुरुआत से ही पढ़ाई के प्रति सीरियस रही हैं और जिस विषय पर वह रिसचर्स कर रही हैं उस पर भी उनका ज्ञान असीमित है। उन्होंने बताया कि अब वे नासा अमेरिका में ख्यातिप्राप्त वैज्ञानिक प्रो. गोपालास्वामी व प्रो. यासिरो के साथ कोरोनल मॉस इजेक्सन (सीएमई) की उत्पत्ति पर अध्ययन करेंगी। सीएमई दरअसल सूर्य से उत्पन्न होने वाली अत्यधिक ऊर्जावान घटनाएं होती हैं। जिनका पृथ्वी के वातावरण में सीधा प्रभाव पड़ता है। इस प्रोग्राम के तहत पूजा को सारी सुविधाएं नासा अमेरिका की ओर से ही मुहैया कराई जाएंगी। उनके सिलेक्शन की खबर सुनते ही सभी प्रोफेसर्स और विद्यार्थियों के बीच में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।