Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। न जाने क्यों लेकिन साफ देखने को मिल रहा है कि जगह जगह अपराधी अब बड़ी वारदात को अंजाम देने लगे हैं।
इस बीच एक खबर नैनीताल जिले से है, जो वास्तव में हैरान करती है। यहां हाईकोर्ट के एक उच्च पदासीन अधिकारी से 48 घंटे के भीतर जान से मारने की धमकी दी गई है। खत में अभद्र बातें लिखकर ये धमकी दी गई है कि अगर 48 घंटे के भीतर 50 करोड़ रुपये नहीं दिए तो जान से मार दिए जाओगे। 48 घंटे के भीतर रकम देने के लिए कहा गया है। इस बीच मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस की जुबान खामोश है। एक खबर के मुताबिर शुक्रवार को स्पीड पोस्ट के माध्यम से हाईकोर्ट स्थित महानिबंधक कार्यालय को एक पत्र मिला। आगे पढ़िए
धमकी भरे खत में हाईकोर्ट के अधिकारी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। खत में 48 घटे की मोहलत दी गई है और 48 घंटे के भीतर 50 करोड़ रुपये की मांग की गई है। पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार स्पीड पोस्ट के लिफाफे पर खत भेजने वाले व्यक्ति का नाम और पता भी दर्ज है। नाम लिखा है-आई जुनार। खत भेजने वाले ने खुद को बिलासपुर छत्तीसगढ़ का रहने वाला बताया है। आई जुनार खिलाफ आईपीसी की धारा 386 व 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।