श्रीनगर गढ़वाल के डॉ. धीरज: शाकाहार खाकर बनाई दमदार बॉडी, अब.मिस्टर वर्ल्ड की है तैयारी

कमाल की बात ये है कि डॉ. धीरज ने शाकाहार के दम पर शानदार बॉडी बनाई है। वो मांसाहार से अक्सर परहेज करते हैं।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
doctor dheeraj shrinagar garhwal: Dr Dheeraj bodybuilder from Srinagar Garhwal
Image: Dr Dheeraj bodybuilder from Srinagar Garhwal

श्रीनगर गढ़वाल: बॉडी बिल्डिंग और फिटनेस...किसी के लिए जरूरत, तो किसी के लिए जुनून। भागदौड़ भरी जिंदगी में हम फिट तो रहना चाहते हैं, लेकिन मेहनत करने का साहस नहीं जुटा पाते।

Srinagar Garhwal bodybuilder Dr Dheeraj

आपने भी कभी न कभी हर दिन एक्सरसाइज करने का संकल्प जरूर लिया होगा, लेकिन जल्द ही खुद से किया वादा तोड़ भी दिया होगा। तो चलिए आपको एक इंस्पायरिंग स्टोरी सुनाते हैं, इस स्टोरी के हीरो एक डॉक्टर हैं, जो लोगों को न सिर्फ हेल्थ टिप्स देते हैं, बल्कि खुद की फिटनेस का भी खूब ख्याल रखते हैं। हम बात कर रहे हैं डॉ. धीरज कुमार की, जो कि डॉक्टर होने के साथ-साथ प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर भी हैं। जब भी हम किसी डॉक्टर की बात करते हैं तो एक मोटा चश्मा लगाए और सफेद कोट पहने शख्स की तस्वीर हमारी नजरों के समने आ जाती है, लेकिन संयुक्त अस्पताल श्रीनगर में तैनात चिकित्सा अधिकारी डॉ. धीरज कुमार इस तस्वीर से एकदम अलग दिखते हैं।

हाल में उन्होंने दून में आयोजित डी टू ओपन क्लासिक नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता। अब डॉ. धीरज मलेशिया में नवंबर में होने वाली मिस्टर वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की तैयारी में जुटे हैं। डॉ. धीरज मूलरूप से यूपी के मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। परिवार रुड़की में रहता है। यूपी से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद उन्होंने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया। बाद में श्वास रोग में फेलोशिप की। पढ़ाई के साथ बॉडी बिल्डिंग का भी खूब शौक रहा और वो पिछले 8 साल से कठिन ट्रेनिंग कर रहे हैं। कमाल की बात ये है कि डॉ. धीरज ने शाकाहार के दम पर शानदार बॉडी बनाई है। वो मांसाहार से अक्सर परहेज करते हैं। भोजन में शाकाहार को तरजीह देते हैं। डॉ. धीरज कहते हैं कि अगर अच्छी डायट फॉलो की जाए तो शाकाहार अपनाकर भी अच्छी सेहत पाई जा सकती है। ऐसा कोई भी कर सकता है। इन दिनों डॉ. धीरज मिस्टर वर्ल्ड प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं।